बलरामपुर: राशन कार्ड में आधार कार्ड अपडेट के लिए आधार बनवाने हेतु बैंकों में शाम 3 बजे तक लगती है भारी भीड़
राशन कार्ड में ई केवाईसी के लिए आधार अपडेट करवाने हेतु बैंकों में सुबह से शाम तक भारी भीड़ देखी जा रही है, वही अक्सर नेटवर्क गायब रहने से दूर दराज से आने वाले महिला पुरुष बच्चे शाम तक बैठने के बाद वापस चले जाते हैं। 30 सितंबर तक ई केवाईसी करवाना था जिसका समय निकल चुका है हालांकि आज एक अक्टूबर को भी केवाईसी कोटेदारों द्वारा किया जा रहा है।