अलीनगर: दरभंगा: बच्ची संग महिला 18 दिन से लापता, सास का आरोप- देवर संग भागी, पोती की वापसी की मांग
थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला के अपनी मासूम बच्ची के साथ लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया है। मामले को लेकर महिला की सास ने थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में बताया गया है कि उनकी बहू को परिवार के ही एक युवक द्वारा बीते 20 मार्च की रात करीब 12 बजे बहला-फुसलाकर घर से भगा ले जाया गया।