मुंगेर: मुंगेर जेल में बंद मनीष की मौत पर उठे सवाल, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस मामले कीजांच में जुटी
Munger, Munger | Jul 3, 2026 मुंगेर जेल में बंद मनीष की मौत पर उठे सवाल, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप मुंगेर। मुंगेर मंडल कारा में बंद विचाराधीन बंदी मनीष कुमार की छत से गिरने के बाद हुई मौत को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। हवेली खड़गपुर प्रखंड के मधुबन दरियापुर निवासी मनीष कुमार के परिजनों ने इसे महज हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। साथ ही जेल प्रशासन की सुरक्षा