प्रभारी निरीक्षक महिला सहायता प्रकोष्ठ नमिता सिंह के प्रयास से आपसी मतभेद के कारण अलग रह रहे पति-पत्नी के मध्य बातचीत कराकर गिले-शिकवे दूर कराए गए। दोनों पक्षों की सहमति से एक-दूसरे को समझते हुए पुनः साथ रहने का निर्णय लिया गया।आपसी विश्वास और संवाद के माध्यम से दंपती ने अपने मतभेद समाप्त कर आपसी सौहार्द के साथ नए सिरे से जीवन प्रारंभ करने का संकल्प लिया।