करकेली: करकेली तहसील क्षेत्र के किसान 31 जुलाई तक अपनी फसल का करा सकते है बीमा
Karkeli, Umaria | Jul 11, 2026 प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ फसलों के लिए बीमा पंजीकरण की शुरूआत हो गई है। उप संचालक कृषि संग्राम सिंह मरावी ने बताया कि खरीफ 2026 में फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक कृषक तिथि के पूर्व अपने पटवारी हल्का की अधिसूचित फसलों का बीमा करवा सकते है।