बरेली में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से किए गए निरीक्षणों में अनुपस्थित पाए गए 99 शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के वेतन को अगले आदेश तक अवरुद्ध कर दिया गया है। बीएसए संजय सिंह ने बताया कि समय समय पर विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसमें ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कराने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की गई है।