सहारनपुर: सहारनपुर में कोतवाली नगर पुलिस ने गश्त के दौरान जेबकतरे को दबोचा, तलाशी में बरामद हुआ अवैध चाकू
सहारनपुर के थाना कोतवाली नगर पुलिस ने जेबकतरी के मामले में एक शातिर आरोपी को अरेस्ट किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS और आर्म्स एक्ट की धाराओं में कार्रवाई बढ़ा दी है। पुलिस के अनुसार मुजफ्फरनगर निवासी निसार ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी जेब से 450 रुपये निकाल लिए गए।