विदिशा नगर: रविवार शाम बेतवा नदी पहुंचीं नपाध्यक्ष-CMO, मानी सभी मांगें, हाथ पकड़कर निकाला पानी
रविवार को बेतवा नदी मे जल सत्याग्रह कर रहे पार्षदो के बीच रविवार शाम 4बजे नगरपालिका अध्यक्ष प्रीती शर्मा, अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश शर्मा और सीएमओ दुर्गेश ठाकुर बेतवा नदी पहुंचे, जहां उन्होंने पार्षदों से बातचीत की। अध्यक्ष ने पार्षदों की सभी मांगों को मानने की बात कही। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मुख्य बाजार में डामरीकरण का काम शुरू कराया जाएगा।