केराकत: चंदवक थाना क्षेत्र के बलरामपुर मोड़ के पास स्थित बड़ौदा यूपी बैंक की खिड़की तोड़कर चोरों ने की बैटरी चोरी
बलरामपुर मोड़ के पास स्थित बड़ौदा यूपी बैंक में बीती रात चोरों ने बैंक के पीछे लगे खिड़की को तोड़कर अन्दर घुस बैंक के स्ट्रांग रूम का दरवाजा तोड़ना चाहा मगर स्ट्रांग रूम के दरवाजे को तोड़ने में असफल रहे। तोड़-फोड़ की आवाज सुन आस-पास के लोगो के आने की आहट सुन बैंक में रखे दो बैटरी को लेकर चंपत हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।