सेपउ: बीमारी से पीड़ित व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम
Sepau, Dholpur | May 22, 2026 कौलारी थाना क्षेत्र के मालौनी पवार गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना को लेकर गांव में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार मालौनी पवार निवासी भारत पुत्र लाचारी जाटव की गुरुवार शाम को मौत हो गई थी। परिजन शव को दाह संस्कार के लिए श्मशान