नौबतपुर: नौबतपुर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया
नौबतपुर थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में बुधवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।