मथुरा: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में DM दफ्तर पर भाकियू चढूनी ने की केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी, डील रद्द की मांग
भारत और अमेरिका के बीच होने वाले मुक्त व्यापार समझौते के विरोध में भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस समझौते को किसानों के लिए बर्बादी का फरमान बताया प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा