राजगढ़: ऑपरेशन 'नकेल' के तहत हमीरवास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की, नशीली टैबलेट का मुख्य आरोपी सप्लायर हरियाणा से गिरफ्तार
Rajgarh, Churu | Jun 30, 2026 sho सुथार की जांच में सामने आया कि नशीली टैबलेट की सप्लाई हरियाणा से की जा रही थी। इसके बाद पुलिस ने मुख्य सप्लायर की पहचान सुभाषचंद पुत्र भूप सिंह बिश्नोई, उम्र 43 वर्ष, निवासी बरसीन, थाना फतेहाबाद शहर, जिला फतेहाबाद (हरियाणा) के रूप में की। जानकारी की पुष्टि होने के बाद हमीरवास थाना पुलिस की टीम ने हरियाणा में दबिश देकर आरोपी सुभाषचंद को गिरफ्तार कर लिया।