सिमडेगा: 10 जून से 15 अक्टूबर तक सिमडेगा में नदियों से बालू उठाव रोक, पांच स्टाॅकयार्ड से ले सकेंगे लोग बालू
सिमडेगा जिले में 10 जून से 15 अक्टूबर तक नदियों से एनजीटी कानून के तहत बालू का उठाओ पर रोक लग गई है ।इस संबंध में बुधवार की सुबह 9:00 बजे जिला खनन पदाधिकारी महेंद्र प्रसाद ने संबंध में बताया कि जिले में पांच स्टॉक यार्ड बनाए गए हैं ।जहां पर 65000 सीएफटी बालू स्टॉक में है जहां से लोग आसानी से बालू खरीद सकते हैं।