हसनपुर: जोरपुरा में कृष्ण-रुक्मिणी प्रसंग सुनकर भावुक हुए श्रद्धालु, भक्ति गीतों पर झूमा पंडाल
शाहपुर पटोरी के जोरपुरा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। प्रयागराज से आए कथा वाचक सुमित जी महाराज ने कृष्ण–रुक्मिणी प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। उन्होंने बताया कि रुक्मिणी के सच्चे प्रेम और विश्वास की रक्षा के लिए भगवान श्रीकृष्ण स्वयं प्रकट हुए।