कटनी नगर: कोतवाली थाना अंतर्गत गांधी गंज में हत्या के प्रयास करने वाले चार आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ निकाला जुलूस।
कटनी जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत गांधी गंज में चाकुओं से हत्या करने के प्रयास करने वाले चार आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा युवकों के द्वारा एक युवक के ऊपर बोतल फोड़ तो दूसरे युवक के ऊपर चाकू से प्रहार कर हत्या का प्रयास किया गया था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने से मिशन चौक तक जुलूस निकालते हुए न्यायालय में पेश किया है।