कटनी नगर: मुढ़ेहरा ग्राम में घर में खाना बनाते समय आग की चपेट में आने से झुलसा 25 वर्षीय युवक, जिला अस्पताल में उपचार जारी
कटनी के मुढेहरा निवासी 25 वर्षीय रोहित पाण्डेय अपने घर में खाना बना रहा था। खाना बनाते समय वो अचानक आग की चपेट में आकर झुलस गया। घटना के बाद परिजनों ने उसे आनन फानन में नजदीकी जिला अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसका प्राथमिक उपचार जारी है।