कटनी नगर: जिले के मुख्य रेलवे स्टेशन के आउटर में चलती ट्रेन से गिरा युवक, जिला अस्पताल में उपचार जारी
जिले के मुख्य रेलवे स्टेशन के आउटर में युवक चलती ट्रेन से गिर गया। मौजूद लोगों ने घायल को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया जहां उसका प्राथमिक उपचार जारी है। युवक का नाम गुड्डू कुमार है जो बिहार का रहने वाला है। काम की तलाश में अहमदाबाद के लिए रवाना हुआ था।