अररिया: अररिया में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, गोढ़ी चौक से ईदगाह चौक तक चला बुलडोजर अभियान
Araria, Araria | Jun 19, 2026 नगर परिषद अररिया द्वारा शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी और सख्त कार्रवाई की गई। यह अभियान नगर थाना पुलिस के सहयोग से चलाया गया, जिसमें गोढ़ी चौक से लेकर ईदगाह चौक तक एनएच- 327ई के किनारे फैले अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान नगर परिषद की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रही।