मिर्ज़ापुर: नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को थाना पडरी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
थाना पडरी पर एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरुद्ध वादी की नाबालिक पुत्री को बहला फुसला के भगाने के संबंध में लिखित तहरीर दी गई जिसमें मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। सोमवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे उप निरीक्षक राम आशीष पुलिस टीम ने पडरी क्षेत्र से अभियुक्त लव कुश उर्फ नीरज पुत्र दीनदयाल निवासी ग्राम बिंद नगर थाना पडरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।