पीपलदा: खातोली थाना इलाके में पुराने ज़मीन विवाद में 2 भाइयों के साथ हथियारों से मारपीट, MBS अस्पताल में भर्ती
Pipalda, Kota | Oct 22, 2024 खातोली थाना इलाके में सोमवार देर रात को जोरावरपुरा गांव में पुराने जमीन विवाद में 2 भाइयों के साथ गांव के लोगो ने लाठियों व धारदार हथियारों से मारपीट कर घायल कर दिया जिनको गम्भीर हालत में कोटा MBS अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जगदीश बैरवा व हरिशंकर बैरवा का गांव में कुछ लोगो से जमीन विवाद चल रहा था इसके चलते सोमवार रात्रि को मौका देखकर उन पर हमला किया।