पीपलदा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड इटावा का विराट पथ संचलन 151 तोरण द्वार से सजाया गया, कस्बे में पुष्प वर्षा से स्वागत
Pipalda, Kota | Oct 20, 2024 जिले के इटावा क़स्बे में रविवार को दोपहर 3 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विराट पथ संचलन पूरे क़स्बे में निकाला गया जिसका पूरे क़स्बे में लोगो द्वारा जोरदार स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया। इससे पूर्व मंडी मैदान पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विशेष सभा मंडी मैदान पर आयोजित हुई जिसमें मुख्यवक्ता चितौड़ प्रान्त प्रमुख जितेंद्र सोनी थे ।