कानपुर देहात: स्कूली बच्चों से भरी वैन पलटी, 19 छात्र घायल
कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव के पास बच्चों से भरी एक निजी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 19 छात्र घायल हुए, जिनमें 18 को मामूली चोटें आईं, जबकि 1 छात्र गंभीर रूप से घायल है।
ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर वैन में फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी घायलों को सीएचसी राजपुर में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की वजह चालक की लापरवाही बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि वैन में क्षमता से दोगुने बच्चे सवार थे। इस घटना के बाद एक बार फिर मानक विहीन स्कूली वाहनों और परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
.
#KanpurDehat #Kanpur #SchoolVanAccident #RoadAccident #BreakingNews GroundZeroNews UttarPradesh SchoolSafety Rajpur Jainpur HindiNews LocalNews AccidentNews ViralNews