अनूपपुर: बिजुरी कांड के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय का किया घेराव
बिजुरी में नाबालिग के साथ कथित गैंगरेप एवं दोहरे हत्याकांड के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष Guddu Chouhan के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पहुंचे और मामले में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाई।