भिंड नगर: संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का जिला अस्पताल में प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ मांगों को लेकर जताया विरोध
भिण्ड संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार सुबह 11 बजे जिला अस्पताल परिसर में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।इस दौरान कर्मचारियों ने सांकेतिक रूप से मांग-पत्र जलाकर अपनी नाराजगी व्यक्त की।प्रदर्शन कर रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का कहना था सीएम द्वारा किए गए वादे पूरे नहीं किए गए है