पटना ग्रामीण: अगमकुंआ थाना क्षेत्र में डकैती के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, पूर्व में भी रहा है अपराधिक इतिहास
अगमकुंआ थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी में 30 जनवरी को डकैती की घटना हुई थी, इस मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सोमवार दोपहर 3:34 पर मामले की जानकारी एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने देते हुए बताया कि इस मामले में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।