हनुमानगढ़: सतीपुरा में दो बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग महिला पर धारदार हथियार से हमला कर मंगलसूत्र लुटा, CCTV में कैद
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव सतीपुरा के वार्ड 2 में दिनदिहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। गांव में दूध लेने जा रही एक बुजुर्ग महिला को दो बाइक सवार बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने रोका और धारदार हथियार से हमला कर बुजुर्ग महिला के गले का सोने का मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों बाइक सवार सीसीटीवी में कैद हो गए।