जिलेभर में रक्तदान शिविर, कलक्टर ने किया शुभारंभ : जालोर। ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ के तहत गुरुवार को जिले के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए।
जिला अस्पताल जालोर में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। कलक्टर ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। शिविर में अधिकारियों, कार्मिकों, युवाओं, स्वयंसेवी संगठनों व आमजन ने उत्साह से रक्तदान किया।
अभियान के तहत 17 अक्टूबर तक रक्तदान के साथ विभिन्न जनजागरूकता एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित होंगी।
Jalor, Jalor | Sep 17, 2026