श्रीगंगानगर में मुख्य डाकघर स्थित पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की मिली ईमेल धमकी, हड़कंप मचा
Shree Ganganagar, Ganganagar | Apr 2, 2026
श्रीगंगानगर में मुख्य डाकघर स्थित पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की ईमेल धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। कुछ दिनों में यह तीसरी धमकी है। सुरक्षा के मद्देनजर कार्यालय खाली करवाया गया और पुलिस-प्रशासन ने जांच शुरू कर दी। गुरुवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, वहीं सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।