शाजापुर: BKSN कॉलेज पार्किंग से छात्र की बाइक चोरी, CCTV में कैद बदमाश, कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज
शाजापुर शहर में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं के बीच शनिवार को एक और मामला सामने आया। बीकेएसएन कॉलेज में प्रैक्टिकल परीक्षा देने पहुंचे छात्र की बाइक कॉलेज पार्किंग से चोरी हो गई। सीसीटीवी फुटेज में बाइक का हैंडल चोरी कर बाइक ले जाते नजर आए बदमाश नहीं हो सकी पहचान घटना के बाद पीड़ित छात्र ने लालघाटी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।