एटा: कोतवाली देहात क्षेत्र में मामूली कहासुनी पर नामजद आरोपी ने महिला के साथ की मारपीट, मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती
Etah, Etah | Feb 22, 2024 कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कुसाड़ी निवासी महिला कल्पना पत्नी राजकुमार उम्र 28 वर्ष को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। घायल महिला ने बताया कि गांव के ही नामजद आरोपी द्वारा मामूली कहासुनी पर उसके साथ मारपीट कर दी गई, जिससे वह घायल हो गई। स्थानीय लोगों के द्वारा महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।