एटा: तीन शातिर आरोपियों को अवैध असलहा फैक्ट्री चलाते हुए किया गिरफ्तार,मौके से 10 बने-अधबने तमंचे,कारतूस और उपकरण बरामद
Etah, Etah | Feb 22, 2024 मुखबिर की सूचना पर तुर्कीपुरा के जंगलों से तीन आरोपियों को अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करते हुए गिरफ्तार किया। जिनके पास से 10 बने-अधबने अवैध तमंचों पोनिया तथा भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण सहित सप्लाई में प्रयोग हुई बिना नंबर की पल्सर बाइक बरामद हुई। इस मामले में मलावन पुलिस ने 26/2024 धारा 3/5/25 के तहत दर्ज किया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है