बड़गांव: उदयपुर में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय घायल, सिविल डिफेंस जवानों की तत्परता से बची जान
उदयपुर। गुरुवार रात 12.20 बजे सिविल डिफेंस चौकी फतेहपुर पुला के बाहर एक अज्ञात वाहन ने जोमैटो कर्मी महीपाल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। आवाज सुनकर मौके पर मौजूद सिविल डिफेंस टीम ने तुरंत घायल को सरकारी वाहन से महाराणा भोपाल चिकित्सालय पहुंचाया। समय रहते उपचार मिलने से महीपाल की जान बच गई। टीम में वरिष्ठ सहायक गोविंद जगरवाल, चालक मोहन.