नानपारा: नानपारा क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम ने लगाई चौपाल, महिलाओं और बच्चियों को घरेलू हिंसा व साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले के नानपारा,, रुपईडीहा, नवाबगंज सहित कई थानों में मिशन शक्ति टीम ने भ्रमण किया और चौपालें लगाई। इन कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और मिशन शक्ति के तहत उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई।