कांके: रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में सीएम ने मादक पदार्थों के रोकथाम को लेकर जागरूकता रथ रवाना किया
Kanke, Ranchi | Jun 19, 2024 रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में सीएम चम्पाई सोरेन द्वारा मादक पदार्थों के रोकथाम को लेकर जागरूकता रथ रवाना किया गया। इस दौरान सीएम चम्पाई सोरेन ने कहा कि झारखंड की जनता को नशा से दूर रहने की जरूरत है, क्योंकि नशा का सेवन करने से इंसान अपना जीवन समाप्त कर देता है। सीएम चम्पाई सोरेन ने तमाम लोगों से अपील किया कि लोग नशा का सेवन न करें।