जबलपुर: श्यामनगर परसवाड़ा में चाकू की नोंक पर कत्ल, हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
धनवंतरी नगर के श्यामनगर परसवाड़ा में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां 28 वर्षीय सुरेंद्र उर्फ सिंघम की उसके ही कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली। घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतक का बड़ा भाई अरविंद प्रधान ठाकुर सुबह करीब 10 बजे उसे टिफिन देने पहुंचा। दरवाजा हल्का खुला होने पर जब वह अंदर गया, तो सुरेंद्र पलंग के नीचे मृत अवस्था में पड़ा था