चंदला: झिंगुवा तिराहा के पास दुर्घटना में घायल लोगों को मंत्री दिलीप अहिरवार ने बचाया, वाहन से भेजा अस्पताल
छतरपुर के चंदला विधायक एवं राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए टीकमगढ़ के झिंगुवा तिराहा के पास हुए सड़क हादसे में घायलों को अपने फ़ॉलो वाहन से तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घटना के समय वे भोपाल जा रहे थे। जिसका वीडियो सोमवार की शाम 4 बजे सामने आया है जिससे लोग उनकी सराहना की है।