टीकमगढ़: थाना कोतवाली: कोतवाली पुलिस ने लापता नाबालिक बालक को बांदा (उ.प्र.) से सकुशल प्राप्त कर: परिजनों से मिलवाया
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में जिले में गुम एवं लापता नाबालिक बालक बालिकाओं की सुरक्षित प्राप्ति मुस्कान अभियान के अंतर्गत टीकमगढ़ पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने एक लापता नाबालिक बालक को बांदा (उत्तर प्रदेश) से सकुशल प्राप्त किया उसके परिजनों के सुपुर्द किया।