बिसौली: नवादा गांव में खनन माफियाओं द्वारा किए जा रहे खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने पुलिस से की लिखित शिकायत
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नवादा के ग्रामीणों ने अवैध खनन के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने बुधवार को 1 बजे करीब आरोप लगाया कि गांव के भीतर से लगातार मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली निकाले जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।