केवटी रनवे: EOU की बड़ी कार्रवाई: केवटी BDO के 6 ठिकानों पर छापेमारी, ₹10 लाख के फ्रिज, कागजात, जेवरात, गाड़ी जब्त
केवटी प्रखंड के बीडीओ के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में EOU की टीम ने एक साथ 6 ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अब तक 89 लाख रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति के सबूत मिलने की बात सामने आई है। कार्रवाई के दौरान 10 बैंक खातों की जानकारी मिली है, जिनमें से करीब 10 लाख रुपये को फ्रीज कर दिया गया है।