चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल की ओपीडी समय में नदारद मिले डॉक्टर, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल ने लगाई फटकार
Churu, Churu | Jul 19, 2025 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल की ऑर्थो ओपीडी में शनिवार को करीब एक घंटे से रोगी डाॅक्टर का इंतजार कर रहे थे लेकिन डाॅक्टर ओपीडी समय में नदारद मिले। इसकी सूचना मेडिकल काॅलेज प्रिंसिपल डाॅ’ एमएम पुकार को मिलने पर उन्होंने तुरन्त ऑर्थो ओपीडी का औचक निरीक्षण किया। जहां ऑर्थो डाॅ. वीरेन्द्र सिंह शेखावत की ओपीडी थी, जो अपनी सीट पर नहीं मिले।