पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के लाइन बाजार में बाइक चोरी के प्रयास कर रहे आरोपी को लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर जमकर पिटाई की, GMCH में भर्ती
Purnea East, Purnia | Jun 27, 2026
पूर्णिया शहर के लाइन बाजार स्थित बिहार टॉकीज मोड़ के समीप बीती देर रात बाइक चोरी के प्रयास के दौरान एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. मौके पर मौजूद लोगों ने लात-घूंसों से उसकी इतनी पिटाई की कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया.फणीश्वर नाथ रेणु टीओपी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को भीड़ से छुड़ाकर GMCH में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है