बलिया: चितबड़ागांव थाने की पुलिस ने नाबालिक के अपहरण के आरोपी को किया गिरफ्तार
Ballia, Ballia | Apr 4, 2026 चितबड़ागांव थाने की पुलिस द्वारा नाबालिग को अपहरण करने वाले आरोपी को शनिवार की दोपहर डेढ़ बजे आयुष अस्पताल बरैया पोखरा के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी का नाम अश्वनी पाण्डेय उर्फ रविशंकर पाण्डेय पुत्र गगन पाण्डेय निवासी वार्ड नम्बर 11 जवाहरनगर कस्बा थाना चितबड़ागांव है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।