इंदौर: बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में हुई मौत, खजराना थाना क्षेत्र के बाईपास की घटना, पुलिस ने किया मर्ग कायम
Indore, Indore | May 19, 2024 इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र स्थित बाईपास पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत होने का मामला सामने है। जिसमें युवक पेशे से मैकेनिक है और कल अस्पताल से अपने परिजन से मिलने के बाद घर जा रहा था। इस दौरान सड़क पर अंधेरे के चलते डिवाइडर से टकराने पर गिर गया था, जहां गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। वहीं इस मामले में खजराना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।