धरियावद: ज़िला प्रतापगढ़ के कलेक्टर शुभम चौधरी ने धरियावद का दौरा किया, निर्माणाधीन हॉस्पिटल का किया निरीक्षण
जिला प्रतापगढ़ नियुक्त जिला कलेक्टर शुभम चौधरी ने आज धरियावद का दौरा किया है। इस दौरान उन्होंने सलूंबर रोड़ पर निर्माणाधीन हॉस्पिटल का निरीक्षण किया है। जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ में नियुक्त जिला कलेक्टर आज धरियावद में स्थित उपखंड कार्यलय पहुंची है। जहां पर उन्होंने धरियावद ब्लॉक के प्रमुख अधिकारियों से चर्चा की है। तत्पश्चात होस्पिटल का निरीक्षण किया है।