कोईलवर: फोरलेन पर ट्रक की खतरनाक रफ्तार का वीडियो वायरल, नियमों की खुलकर उड़ रही धज्जियां
कोईलवर-छपरा फोरलेन पर ट्रकों की लापरवाही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक तरफ सैकड़ों की संख्या में ट्रक कतारबद्ध खड़े हैं, वहीं उसी लाइन के बीच से एक ट्रक तेज रफ्तार में ओवरटेक करते हुए आगे बढ़ रहा है। यह वीडियो सोमवार की शाम करीब 6:00 बजे सोशल मीडिया से प्राप्त हुआ है।