बक्सर: बारिश से बक्सर के किसानों को राहत: 43.4 मिमी पानी बरसा, धान की खेतो की जुताई का कृषि वैज्ञानिक ने दिया सलाह
Buxar, Buxar | Jun 11, 2026 बक्सर:जिले में मानसून के पूर्व अच्छी बारिश ने किसानों को राहत दी है। कृषि विज्ञान केंद्र, बक्सर में स्थापित वर्षामापी यंत्र में बीते 24 घंटे में 43.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं कुकुढ़ा क्षेत्र में 18.1 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. देवकरण ने बताया कि यह बारिश खरीफ फसलों, खासकर धान के लिए बहुत लाभदायक है।