पेण्ड्रा: सर्व ब्राह्मण परिषद ने पेंड्रा में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाते हुए की पूजा-अर्चना
जिले में सर्व ब्राह्मण परिषद के द्वारा पेंड्रा में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव विधि विधान से सोमवार को मनाया गया। भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष पर पेंड्रा के हनुमान मंदिर में भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना एवं हवन के साथ ही जयकारे लगाए गए । सर्व ब्राह्मण परिषद के सदस्यों ने बताया कि भगवान परशुराम जी भगवान विष्णु के छठवें अवतार हैं