नववर्ष की पूर्व संध्या पर अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह के नेतृत्व में विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सड़क और निजी होटलों में पुलिस ने एंट्री रजिस्टर और आधार कार्ड की जांच की। काली फिल्म लगी कारों को हटवाया गया और शराब पीकर स्टंट करने वाले बाइक चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य आम जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना बताया गया।