गुना नगर: खेरीखता मोहनपुर के पास संत रामपाल महाराज आश्रम से लौट रहे, उनके अनुयाइयों में ट्रैक्टर ने टैक्सी में मारी टक्कर कई घायल
1 जुलाई सुबह 8 बजे खेड़ी खाता-मोहनपुर के बीच संत रामपाल जी महाराज के आश्रम से लौट रहे श्रद्धालुओं की टैक्सी को गेहूं से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में टैक्सी और ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गए। महिला, पुरुष और दो मासूम बच्चों समेत 10 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।